सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The warehouse of Banat Gas Agency was locked, people returned empty handed

Shamli News: बनत गैस एजेंसी के गोदाम पर लटका ताला, बैरंग लौटे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 13 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The warehouse of Banat Gas Agency was locked, people returned empty handed
बनत ​स्थित एजेंसी पर कर्मचारी से गैस को लेकर उपभोक्ताओं की होती नोंकझोक। संवाद
विज्ञापन
शामली। जनपद में रसोई गैस की कमी ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उपभोक्ता अपने नज़दीकी गैस एजेंसियों और गोदामों का चक्कर काटने का मजबूर हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहे है। रविवार को बनत गैस एजेंसी के गोदाम पर ताला लटक गया। एजेंसी पर उपभोक्ताओं की नोकझोंक होती और यहां से उपभोक्ताओं को बैरंग ही लौटना पड़ा।
Trending Videos

एक माह बाद भी जनपद में गैस सिलिंडर की किल्लत बरकरार है। कहीं गैस एजेंसी पर उपभोक्ता ईकेवाईसी कराने के लिए लाइन में लगे हुए हैं, कहीं गैस गोदामों पर सिलिंडर लेने के लिए कतार में लगे है। शनिवार को बनत गैस एजेंसी से 122 सिलिंडर लोगों को वितरित किए गए। रविवार को एजेंसी के गैस गोदाम पर पर ताला लटका रहा जिस कारण लोगों को बिना सिलिंडर ही लौटना पड़ा। एजेंसी संचालक सोनू ने बताया कि गैस सिलिंडर के स्टॉक के मुकाबले तीन गुना ज्यादा बुकिंग होने के कारण समस्या बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस एजेंसी पर आए उपभोक्ता सहाबुद्दीन ने बताया कि उन्हें 15 दिन का समय दे रखा है, जिस कारण चूल्हे पर ही काम चलाना पड़ रहा है। बनत के राजीव ने बताया कि उन्होंने पिछले माह भी सिलिंडर नहीं लिया था, इसके बाद से वह कई बार एजेंसी पर जा चुका है, लेकिन अभी भी उसे 15 दिन का समय दिया जा रहा है।
नवाब ने कहा कि वह गैस सिलिंडर के लिए चार दिन से चक्कर काट रहा है। अब ई-केवाईसी कराने को कहा गया है। प्रताप सिंह ने बताया कि ई-केवाईसी न होने के कारण गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। वह ई-केवाईसी के लिए चक्कर काट रहा है। महेंद्र ने बताया कि आधार कार्ड से फोन नंबर लिंक न होना बताकर उसे सिलिंडर के लिए अगले सप्ताह आने के लिए कहा है। उधर, शहर के टंकी रोड स्थित गैस एजेंसी कार्यालय पर उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी व फोन नंबर बदलने व ट्रांसफर प्रक्रिया के लिए लाइन लगी रही।
एजेंसी पर मिले मोहल्ला पंसारियान पिंटू ने बताया कि वह पिछले एक माह से चक्कर काट रहा है। अभी तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। सिलिंडर न मिलने से काफी परेशानी हो रही है। उपभोक्ता शेरसिंह ने बताया कि उन्हें कनेक्शन ट्रांसफर कराना था, लेकिन रोज चक्कर कटा रहे है, सिलिंडर खत्म होने के कारण परेशानी बनी हुई है।
धीरे-धीरे गैस की किल्लत में सुधार हो रहा है। व्यावसायिक सिलिंडर भी कुछ मात्रा में मिलने शुरू हो गए है। जल्द ही स्थिति में सुधार आएगा। -अंकुर यादव, डीएसओ

बनत स्थित एजेंसी पर कर्मचारी से गैस को लेकर उपभोक्ताओं की होती नोंकझोक। संवाद

बनत स्थित एजेंसी पर कर्मचारी से गैस को लेकर उपभोक्ताओं की होती नोंकझोक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed