सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Reading newspapers improves understanding, learns new words

Shamli News: अखबार पढ़ने से बढ़ी समझ, सीखे नए शब्द

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 07 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Reading newspapers improves understanding, learns new words
प्राथमिक विद्यालय बुटराड़ा में अखबार पढ़ते छात्र-छात्रा। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शामली। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का एक नया और रोचक प्रयोग शुरू हुआ है। प्रार्थना सभा अब सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि ज्ञानवर्धन का माध्यम बन गई है। स्कूलों में अखबार पढ़ने की रुचि तेजी से बढ़ी है।
Trending Videos

प्राथमिक विद्यालय नंबर दो मखमूलपुर में शिक्षिका पूनम तोमर ने आदर्श वाचन के लिए बच्चों को अखबार पढ़ने का तरीका सिखाया। बच्चों ने अपनी नोटबुक में 10-10 कठिन शब्द लिखे और कक्षा में उनके अर्थ व प्रयोग पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उनकी भाषा क्षमता और समझ दोनों में सुधार देखने को मिल रहा है। प्राथमिक विद्यालय बुटराड़ा में भी बच्चों को अखबार पढ़ाने के साथ ही जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को अखबार पढ़ने के महत्व से अवगत कराया गया।
प्राथमिक विद्यालय बुटराड़ा नंबर दो में शिक्षकों ने समाचार पढ़ने को दैनिक आदत बनाने पर जोर दिया।
शिक्षकों ने बताया कि नियमित अखबार पढ़ने से बच्चों को राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी मिल रही है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed