{"_id":"5ff727158ebc3e317b355864","slug":"report-filed-against-approx-thirty-five-people-for-painted-a-ashram-road-in-shamli-district-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: आश्रम के बोर्ड पर पोता रंग, हंगामा, तकरीबन 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: आश्रम के बोर्ड पर पोता रंग, हंगामा, तकरीबन 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 07 Jan 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
सार
- भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
- एक युवक को नामजद करते हुए 30-35 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हंगामा करते लोग व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम के बोर्ड पर किसी ने लाल रंग पोत दिया। इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। भीम आर्मी और आजाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर हंगामा किया। बाद में एक युवक को नामजद करते हुए 30-35 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से पुलिस कर्मी तैनात हैं।
जलालाबाद क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा गंगा-यमुना नहर संगम किनारे पर संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम है। सड़क किनारे पर आश्रम का बोर्ड लगा है। किसी असामाजिक तत्व ने बोर्ड पर लाल रंग पोत दिया। गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीण आश्रम के पास घूमने गए तो बोर्ड पर लाल रंग पुता देखने अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण एकत्र हो गए और जमकर हंगामा कर दिया।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल
इसी बीच आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी कुलदीप देशिया, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अनुज भारती, जिला प्रभारी रजनीश गौतम, नीटू गौतम, अनिल रावण, हितेश आदि कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी महावीर सिंह मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी के सामने कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए हंगामा किया।
भीम आर्मी से जुड़े गांव किशोरपुर निवासी नीटू ने गांव जानीपुर निवासी अंशुल व 30-35 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन युवकों ने वहां अपना जन्मदिन मनाया तथा बोर्ड रंगने की हरकत इन्हीं की है। गढ़ीपुख़्ता थाना प्रभारी ने बताया की एक युवक के खिलाफ नामजद व 30-35 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
Trending Videos