{"_id":"69d413b9053ff151040ab5f0","slug":"request-to-dm-for-arrangement-of-cylinders-for-daughters-wedding-shamli-news-c-26-1-aur1003-162894-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बेटियों की शादी में सिलिंडरों की व्यवस्था के लिए डीएम से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बेटियों की शादी में सिलिंडरों की व्यवस्था के लिए डीएम से गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद में गैस सिलिंडरों की किल्लत बढ़ती जा रही है। जिन घरों में बेटा या बेटी की शादी है, उनके परिजन एजेंसियों के चक्कर काटने पर सिलिंडर नहीं मिलने पर डीएम कार्यालय पर पहुंचकर सिलिंडर गैस दिलाने की गुहार लगा रहे हैं।
सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में दो अलग-अलग गांव के लोग पहुंचे। उन्होंने डीएम से मिलकर बेटी की शादी का हवाला देते हुए सिलिंडर की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। परिजनों ने बताया कि उनके यहां बेटी की शादी इसी माह में होनी है और कम से कम सात गैस सिलिंडरों की जरूरत है। वहीं, दूसरे परिवार के लोगों ने उनके यहां भी बेटी की शादी है और 12 गैस सिलिंडरों की सख्त जरूरत है। परिजनों का कहना है कि एजेंसियों के चक्कर काटकर परेशान हो चुके है। बार-बार उन्हें स्टॉक न होने का हवाला देकर टाल दिया जाता है। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने पूर्ति अधिकारी को सिलिंडरों की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
Trending Videos