फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Resources are full, patients are getting incomplete treatment

Shamli News: संसाधन पूरे, मरीजों को मिल रहा इलाज अधूरा

Tue, 18 Aug 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 18 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Resources are full, patients are getting incomplete treatment
अभियान: जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : 1
शामली। जिला अस्पताल में संसाधन होने के बाद भी मरीजों को उनका लाभ नहीं मिल रहा है। अस्पताल में आईसीयू पर ताला लटका है और वेंटीलेटर का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन


पूर्वी यमुना नहर पटरी के किनारे करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार जिला अस्पताल 16 अगस्त 2021 से शुरू हुआ था। अभी तक अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, रेडियोलोजिस्ट, निश्चेतक, फिजिशियन, हृदय रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक के पद रिक्त चल रहे हैं। स्टाफ नर्स के 30 पदों के सापेक्ष 22 पर नियुक्ति है। जिला अस्पताल में ओपीडी में रोजाना 1200 से 1500 तक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मरीजों की परेशानी ये है कि एक तो विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से बेहतर इलाज नहीं मिल पाता, दूसरा ये कि इलाज के लिए उन्हें कतार में डेढ़ से दो घंटे से ज्यादा समय तक खड़े रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीयू-पीकू वार्ड में वेंटीलेटर कैद, गेट पर लटका ताला
जिला अस्पताल में 28 वेंटीलेटर हैं। आईसीयू में 10 और पीकू वार्ड में 14 और अन्य चार वेंटीलेटर स्टोर में रखे हैं। फिजिशियन व निश्चेतक न होने के कारण उनका इस्तेमाल न होने से मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है।
जिला अस्पताल में ये चिकित्सक है नियुक्त
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/नेत्र सर्जन, जनरल सर्जन, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ दो, दंत चिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ दो, पैथोलोजिस्ट, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर दो। सहारनपुर में नियुक्त फिजिशियन और मुजफ्फरनगर में नियुक्त रेडियोलोजिस्ट को जिला अस्पताल संबद्ध किया गया है।
बोले मरीज
गांव पलठेड़ी निवासी तनवीर ने बताया कि वह अपनी 16 वर्ष की बेटी के इलाज के लिए आए हैं। पहले तो पर्चा बनवाने के लिए एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। अब एक घंटे से ओपीडी में कतार में खड़े हैं। अभी कितना समय लगेगा यह पता नहीं।

गांव गढ़ी दौलत निवासी आरिफ ने बताया कि वे चाचा ताहिर का इलाज कराने सुबह 10 बजे आए थे। साढ़े 12 बजे तक भी चिकित्सक को दिखाने के लिए नंबर नहीं आया।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए शासन को समय-समय पर पत्राचार किया जा रहा है। वेंटीलेटर चालू हालत में हैं लेकिन निश्चेतक न होने से उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को उपलब्ध चिकित्सकों से जांच कर उपचार व दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
- मनोज कुमार अखौरी सीएमएस जिला अस्पताल

अभियान: जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद

अभियान: जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed