फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Testimony and video became the basis for the punishment of the murderers

Shamli News: गवाही और वीडियो बना हत्यारों की सजा का आधार

Tue, 18 Aug 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 18 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Testimony and video became the basis for the punishment of the murderers
कैराना अदालत समाचार-मृतक भूपेंद्र की मां और मुकदमे की वादी सुरेश देवी-संवाद
कैराना (शामली)। कंकरखेड़ा के भूपेंद्र और उसके बेटे अर्जुन हत्याकांड में बुजुर्ग मां सुरेश देवी की हिम्मत ने अहम भूमिका निभाई। जब आरोपी उनके बेटे और पोते को यातनाएं दे रहे थे और उनसे रुपये लाने के लिए कहा गया, तब सुरेश देवी रुपये लेने घर जाने के बजाय पुलिस को सूचना देकर मौके पर ले आईं। इसी दौरान बनाया गया वीडियो और उनकी गवाही अहम साक्ष्य बनी। करीब चार साल तक चली कानूनी लड़ाई के बाद अदालत ने आरोपियों को दोषी करार दिया।
विज्ञापन

सुरेश देवी के अनुसार सिपाही विक्रांत उसके बेटे भूपेंद्र और पोते अर्जुन को पीटते हुए रुपये मांग रहे थे। उन्होंने कहा था कि पचास हजार रुपये पहले दे चुकी हैं और बाकी रकम जल्द उपलब्ध करा देंगी। इसके बाद भी आरोपी नहीं माने और घर से रुपये लाने के लिए सुरेश देवी को भेज दिया। सुरेश देवी ने समझदारी दिखाई और रुपये लेने घर जाने के बजाय पीआरवी को सूचना दी। वह पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के दौरान एक पुलिसकर्मी ने अपने मोबाइल से भूपेंद्र और अर्जुन के साथ मारपीट का वीडियो बनाया। यह वीडियो बाद में मुकदमे में महत्वपूर्ण साक्ष्य बना। वीडियो में दोनों पिता-पुत्र को पीटते हुए हत्यारे दिखाई दे रहे थे। सुरेश देवी खुद घटना की चश्मदीद गवाह रहीं।
विज्ञापन


धमकी मिली, फिर भी नहीं बदली गवाही
सुरेश देवी के मुताबिक करीब तीन साल पहले आरोपी विक्रांत ने अपने साथियों के माध्यम से उन पर गवाही न देने का दबाव बनाया था। गवाही देने पर हत्या करने की धमकी तक दी। इस संबंध में कंकरखेड़ा में शिकायत दर्ज कराई गई थी। धमकियों के बावजूद सुरेश देवी पीछे नहीं हटीं और अदालत में अपनी गवाही पर कायम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपियों की दादी बोलीं- गलत तरीके से फंसाया गया
कैराना। हत्यारोपी विक्रांत की दादी राजश्री ने आरोप लगाया कि उनके पोतों को मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है। उनका कहना है कि भूपेंद्र और अर्जुन पर उनके रुपये बकाया थे और नौकरी लगवाने के नाम पर उनके साथ ठगी की गई थी। उन्होंने हत्या के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि परिवार इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed