{"_id":"6a83620a48bdcd8521032e9a","slug":"the-body-of-a-finance-companys-collection-agent-was-found-hanging-from-a-mango-tree-shamli-news-c-26-1-smrt1048-172102-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आम के पेड़ से लटका मिला फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आम के पेड़ से लटका मिला फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट का शव
Tue, 18 Aug 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव खंदरावली के खेत में युवक का शव मिलने पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। गांव खंदरावली में खेत में रविवार शाम को आम के पेड़ से निजी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट परीक्षित (26) का शव लटका मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
गांव खंदरावली निवासी किसान रविंद्र सिंह सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपने खेत पर पहुंचे तो वहां आम के पेड़ पर युवक का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। पास में युवक की बाइक खड़ी थी और उस पर बैग रखा हुआ था। शव की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। किसान की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान कांधला क्षेत्र के गांव किवाना निवासी परीक्षित के रूप में हुई।
पुलिस की सूचना पर ग्राम प्रधान पंकज मलिक व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के पिता गजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षित शामली में निजी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करते थे। रोजाना की भांति परीक्षित सोमवार सुबह बाइक से घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे। उसने बताया था कि उसे काम के लिए खंदरावली जाना है। उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताई। ग्राम प्रधान पंकज मलिक ने बताया कि परीक्षित एक सीधा-साधा लड़का था उसका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी बच्चू सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।-- -
तीन भाई बहनों में बड़े थे परीक्षित
पिता गजेंद्र सिंह किसान हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षित तीन भाई बहनों में सबसे बड़े थे। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। परीक्षित से छोटी बेटी प्रतिभा और उससे छोटा बेटा परमजीत है।
विज्ञापन
गांव खंदरावली निवासी किसान रविंद्र सिंह सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपने खेत पर पहुंचे तो वहां आम के पेड़ पर युवक का शव रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। पास में युवक की बाइक खड़ी थी और उस पर बैग रखा हुआ था। शव की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। किसान की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान कांधला क्षेत्र के गांव किवाना निवासी परीक्षित के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर ग्राम प्रधान पंकज मलिक व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के पिता गजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षित शामली में निजी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करते थे। रोजाना की भांति परीक्षित सोमवार सुबह बाइक से घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे। उसने बताया था कि उसे काम के लिए खंदरावली जाना है। उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताई। ग्राम प्रधान पंकज मलिक ने बताया कि परीक्षित एक सीधा-साधा लड़का था उसका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी बच्चू सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।