सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Server down in district hospital, investigation report not received

Shamli News: जिला अस्पताल में सर्वर डाउन, नहीं मिली जांच रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 10 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Server down in district hospital, investigation report not received
जिला अस्पताल में ब्लड जांच रिपोर्ट लेने के लिए इंतजार करते मरीज । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में दो दिन से खराब चल रही सीबीसी जांच की नई मशीन ठीक हुई, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण जांच रिपोर्ट न मिलने से मरीज परेशान रहे।
Trending Videos

जिला अस्पताल की पैथोलोजी लैब में रक्त की जांच करने वाली नई मशीन दो दिन पहले खराब हो गई थी। दो दिन पहले सीबीसी की नई मशीन में तकनीकी खराबी होने से मरीजों की रक्त संबंधी जांच भी बंद हो गई। बुधवार को इंजीनियर ने मशीन में आई खराबी को दूर किया। बृहस्पतिवार को मरीजों की सीबीसी की जांच शुरू हुई, लेकिन सर्वर डाउन रहने से जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी। करीब दो घंटे तक सर्वर डाउन रहने से जांच रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि सीबीसी मशीन ठीक हो गई है। सर्वर डाउन रहने का मामला जानकारी में नहीं आया है। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में ओपीडी में 1200 के आसपास मरीज आ रहे हैं, जिनमें बुखार, लिवर, गुर्दे, हृदय आदि से संबंधित लगभग 250 से ज्यादा मरीजों 600 से ज्यादा नमूनों की जांच होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed