सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The weighing machine at the wheat procurement centers is faulty.

Shamli News: गेहूं खरीद केंद्रों पर ताैल मशीन ही खराब

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 10 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The weighing machine at the wheat procurement centers is faulty.
शहर की नवीन मंडी स्थित गेहूं का केंद्र पर खाली पड़ी संचालक की कुर्सी. संवाद
विज्ञापन
शामली। जनपद में 28 गेहूं खरीद केंद्रों पर खरीदारी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को खरीद केंद्रों की पड़ताल की गई तो स्थिति निराशाजनक मिली। कई केंद्रों पर किसानों के लिए पीने के लिए पानी और बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं मिली। कहीं तौलने वाली मशीन भी खराब मिली तो कहीं केंद्र संचालक ही नदारद मिले। फार्मर आईडी के नए नियम के कारण भी किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। nशामली : शहर की नवीन मंडी में तीन गेंहू खरीद केंद्र संचालित है। पहले खरीद केंद्र पर संचालक विनित कुमार मौके पर नहीं मिले। केंद्र पर पानी व बैठने की उचित व्यवस्था नहीं थी। दूसरे केंद्र पर भी संचालक सन्नी सिंह मौके पर नहीं मिले। वहां मिले कर्मचारी ने बताया कि अभी तक 300 क्विंटल गेंहू खरीदा जा चुका है। केंद्र के बाहर पानी व बैठने की उचित व्यवस्था नहीं मिली।
Trending Videos

तीसरे केंद्र पर मौके पर मिले संचालक विवेक सिंह ने बताया कि अभी तक 217 क्विंटल गेंहू खरीदा जा चुका है। उन्होंने बताया कि बुधवार को नया नियम आया है कि जिस किसान के पास फार्मर आईडी होगी, उसका गेंहू खरीदा जाएगा। जिस कारण मौके पर मिले किसान चढ़त सिंह गांव रंगाना व परवान सिंह ने बताया कि फार्मर आईडी न होने से उन्हें वापस जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n कैराना : आर्यपुरी बाईपास स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर ई-पोश मशीन की कमी और तकनीकी गड़बड़ी के कारण गेहूं खरीद में दिक्कत आ रही है। इंस्पेक्टर सुनीता राणा ने बताया कि अब तक 9 किसानों से 357 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। किसान अय्यूब का कहना है कि पहले हरियाणा में किसान गेहूं की फसल बेच लेते थे। इस बार नियमों में उलझकर किसान रह गया है।
n झिंझाना : क्षेत्र के किसान अनंग पाल दो ट्रालियों में 125 क्विंटल गेहूं लेकर आए, लेकिन मशीन में बोरे अपलोड न होने के कारण उनका अनाज नहीं लिया जा सका। यहां मशीन भी खराब मिली। सुनीता राणा ने बताया कि मशीन शाम तक ठीक कर दी जाएगी।
n हसनपुर लुहारी : हसनपुर लुहारी का गेहूं क्रय केंद्र अभी तक चालू ही नहीं हो सका।
n कांधला : गंगेरू सहकारी समिति केंद्र पर अभी तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। चेयरमैन नफे सिंह ने बताया कि एक एमडी और एक चपरासी के कारण कुछ व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो पा रही हैं। किसानों का कहना है कि जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाए और ई-पॉश मशीन व बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
n जलालाबाद : कस्बे में लंबे समय से गेहूं क्रय केंद्र नहीं लगने के कारण किसानों को थानाभवन के क्रय केंद्र तक अनाज ले जाना पड़ रहा है। सहकारी समिति के चेयरमैन मदन सैनी ने बताया कि इससे किसानों को अतिरिक्त खर्च और असुविधा उठानी पड़ रही है। किसानों ने केंद्र स्थापना की मांग की है।
n थानाभवन : भारतीय खाद्य निगम के दो गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। दोनों ही केंद्रों पर किसानों के लिए न तो पीने के पानी और न बैठने की व्यवस्था थी। सुबह 7 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लेकर केंद्र पहुंचे, लेकिन दिनभर इंतजार के बावजूद तुलाई नहीं हो सकी। किसानों का आरोप है कि मौके पर कर्मचारी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed