सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The traffic signal at the intersection is faulty, causing constant risk of accidents.

Shamli News: चाैराहे के ट्रैफिक सिग्नल खराब, हादसों का हरपल खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 10 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The traffic signal at the intersection is faulty, causing constant risk of accidents.
विज्ञापन
शामली। शहर के हाईवे व बाईपास को जोड़ने वाले प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन के लिए ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था ठीक नहीं है। सदर तहसील चौराहे पर एक सप्ताह से अधिक समय से लाइटें खराब है जबकि बलवा चौराहे पर भी सिग्नल लाइटें बंद है। इससे हादसों का खतरा बना रहता है।
Trending Videos

सदर तहसील चौराहा पानीपत खटीमा हाईवे को शामली बाईपास से जोड़ता है। शहर की तरफ से भी वाहनों का आवागमन रहता है, जिससे इस चौराहे पर वाहन बड़ी संख्या में गुजरते हैं। वाहनों के सुरक्षित संचालन के लिए यहां पर ट्रैफिक लाइट तो लगाई गई है,लेकिन अक्सर खराब होने के कारण वाहनों के आमने-सामने आने से हादसों का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील चौराहे पर एक सप्ताह से अधिक समय से लाइटें खराब है। इसी तरह दिल्ली-सहारनपुर को जोड़ने वाले बलवा चौराहे पर भी ट्रैफिक लाइटें लगी है, जो बीच-बीच में अक्सर खराब रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed