सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Several trains, including the Janata Express, arrived late, forcing passengers to wait.

Shamli News: जनता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 11 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Several trains, including the Janata Express, arrived late, forcing passengers to wait.
ट्रेन के देरी से चलने की यात्री द्वद्वारा एक्स पर की गई​ ​शिकायत। स्रोत वीडियोग्रेब
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-सहारनपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों के समय में सुधार नहीं हो रहा है। सोमवार को भी जनता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिस कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। उधर, एक यात्री ने रविवार रात को एक्स पर ट्रेन से देरी से चलने की शिकायत रेल मंत्रालय और अधिकारियों से की है। रेलवे सेवा ने पोस्ट पर संज्ञान लेकर शिकायत दर्ज कर ली है।
Trending Videos

दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 64023 का शामली पहुंचने का निर्धारित समय 8.15 बजे है, जो 45 मिनट देरी से नौ बजे शामली पहुंची। इसके अलावा दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 74021 शामली में निर्धारित समय सुबह 9.59 बजे के स्थान पर 10.35 बजे शामली पहुंची। सहारनपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस 14546 का शामली पहुंचने का समय सुबह 7.35 बजे है। यह एक्सप्रेस ट्रेन 11 मिनट देरी से 7.46 बजे शामली पहुंची। इसी तरह सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 74024 निर्धारित समय 2.54 बजे से एक घंटा देरी से 3.54 बजे शामली पहुंची। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, यात्री गौरव शर्मा ने रविवार रात को एक्स पर पोस्ट कर रेलवे अधिकारियों को शिकायत करते हुए बताया कि सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 74024 अक्सर देरी से चलती है। शिकायत के साथ ऑनलाइन स्क्रीन शाॅट भी पोस्ट किया गया, जिसमें खेकड़ा स्टेशन पर इस ट्रेन का समय 8.15 बजे है जबकि निर्धारित समय 4.27 बजे है। यात्री की इस पोस्ट के जवाब में रेलवे सेवा ने शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed