{"_id":"699ff984da32656d490a8d01","slug":"shamli-congressmen-angry-over-case-against-swami-avimukteshwaranand-panchayat-announced-2026-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर केस होने पर भड़के कांग्रेसी, पंचायत का एलान; आशुतोष ब्रह्मचारी ने ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर केस होने पर भड़के कांग्रेसी, पंचायत का एलान; आशुतोष ब्रह्मचारी ने ये कहा
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार
आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया और आशुतोष ब्रह्मचारी की जांच कराने की मांग की।
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज कराए गए मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं आरटीआई कोऑर्डिनेटर ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हामिद हुसैन को सौंपा गया।
Trending Videos
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व में महाकुंभ के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा राज्य सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद उन्हें माघ मेले में स्नान से रोके जाने और उनके अनुयायियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने का भी उल्लेख किया गया। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर व्यापक चर्चा को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मामले की जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए ताकि बिना किसी पक्षपात के सच्चाई सामने आ सके। उनका कहना था कि किसी भी धर्मगुरु को बिना निष्पक्ष जांच दोषी ठहराना उचित नहीं है। वहीं यदि कोई दोषी है तो उसे कानून के अनुसार दंड मिलना चाहिए। साथ ही प्राथमिकी दर्ज कराने वाले व्यक्ति की पृष्ठभूमि और मंशा की भी जांच कराने की मांग की गई।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि होली से पूर्व निष्पक्ष जांच सुनिश्चित नहीं की गई तो शामली में बड़ी पंचायत कर आगामी रणनीति तय की जाएगी। प्रदर्शन में वैभव गर्ग, ओमबीर उपाध्याय, अमित कुमार, शेखरपाल, विनोद कुमार अत्री, प्रवीण कुमार तरार, डॉ. श्रीपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह है मामला
कांधला निवासी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज की एडीजे कोर्ट में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा कांधला थाने में उनके शिष्य सूरज समेत तीन लोगों पर धमकी देने का मामला भी दर्ज कराया गया है।
सजा दिलाकर ही रहूंगा
महंत आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि उन्होंने जो प्राथमिकी दर्ज कराई है, वह तथ्यों पर आधारित है। उनका कहना है कि किसी भी एजेंसी से जांच कराई जा सकती है और जब तक आरोपियों को सजा नहीं दिला दी जाएगी, तब तक वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। आरोपियों को सजा दिलाकर ही रहूंगा।