फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Farmer bitten by snake dies after resorting to faith healing; family reveals shocking details.

Shamli: किसान को सांप ने डसा, झाड़फूंक के चक्कर में पड़कर हो गई मौत; परिजनों ने बताई हैरान करने वाली बात

Sun, 09 Aug 2026 11:06 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 09 Aug 2026 11:06 AM IST
सार

गांव जगनपुर में खेत पर किसान रविंद्र चौहान को सांप ने डस लिया। उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन झाड़फूंक के चक्कर में पड़ गए। जब तक अस्पताल ले गए, तब तक देर हो चुकी थी। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Shamli: Farmer bitten by snake dies after resorting to faith healing; family reveals shocking details.
किसान रविंद्र चौहान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के गांव जगनपुर निवासी किसान रविंद्र चौहान (48) की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन रातभर झाड़फूंक कराते रहे। सुबह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उन्हें सरकारी अस्पताल में एंटीस्नेक वेनम होने के बारे में जानकारी नहीं थी। जब जानकारी हुई तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

 

रविंद्र सिंह खेती करने के साथ ही निजी स्कूल की वैन भी चलाते थे। उनके भतीजे सचिन चौहान ने बताया कि चाचा रविंद्र शुक्रवार रात करीब दस बजे गांव के पास अपने खेत पर गए थे। वहां पर लगे खंभे के पास घास में छिपे सांप ने उनके पैर की अंगुली में काट लिया। उन्होंने घर पहुंचकर सर्पदंश व पेट में दर्द होने की जानकारी दी। परिजन उन्हें तत्काल गांव में निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने दर्द निवारक दवा देकर शामली ले जाने की सलाह दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वे शामली में निजी अस्पताल ले गए। करीब एक घंटे बाद चिकित्सक ने उन्हें मेरठ ले जाने की सलाह दी। परिजन मेरठ न ले जाकर झाड़फूंक करने वाले सपेरों के यहां ले गए। रातभर झाड़फूंक कराने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। सुबह परिजनों को किसी ने बताया कि सरकारी अस्पताल में सर्पदंश के उपचार के लिए एंटीस्नेक वेनम उपलब्ध है।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन किसान को लेकर सुबह आठ बजे जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद किसान को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सचिन चौहान ने बताया कि रविंद्र की मौत के बाद परिवार में पत्नी व बड़ा बेटा शुभम (10) व बेटी खुशी (8) रह गई हैं।
 

तीन दिन पहले समय पर इलाज न मिलने से किशोर की हुई थी मौत
शामली। कांधला क्षेत्र गांव हाजीपुर दुगड्डा निवासी कक्षा छह के छात्र अर्श (12) पुत्र सरवर जिला सहारनपुर के गांव घाटमपुर में अपने मामा के यहां गया था। वहां पर बुधवार रात को गद्दे पर सोते समय सर्पदंश होने पर परिजन निजी चिकित्सक व हकीम के यहां इलाज कराते रहे। छह घंटे बाद जिला अस्पताल शामली पहुंचे लेकिन तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी।

ये बोले डॉक्टश्र
सर्पदंश पीड़ित को जल्द से जल्द अस्पताल लेकर पहुंचना चाहिए। झाड़फूंक के चक्कर में पड़कर समय खराब न करें। अस्पताल में एंटीस्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में निशुल्क उपलब्ध है।
-डॉ. मनोज कुमार अखौरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल

ये भी देखें...
UP: हाईवे पर हादसों में मेरठ, बागपत और बिजनौर के पांच कांवड़ियों की मौत, 15 घायल; परिजनों में पसरा मातम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed