{"_id":"6a6dbeb58e959896ae0119c1","slug":"shamli-mother-in-law-and-daughter-in-law-die-of-electrocution-in-shamli-village-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: कसेरवा खुर्द में करंट से सास-बहू की मौत, बल्ब बंद करते समय हुआ दर्दनाक हादसा, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: कसेरवा खुर्द में करंट से सास-बहू की मौत, बल्ब बंद करते समय हुआ दर्दनाक हादसा, परिजनों में कोहराम
Sat, 01 Aug 2026 03:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:14 PM IST
सार
कसेरवा खुर्द गांव में करंट लगने से सास-बहू की दर्दनाक मौत। रात में बल्ब बंद करते समय हुआ हादसा, सुबह घर में मिले दोनों के शव। पुलिस मौके पर पहुंची, परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार किया।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा खुर्द में शुक्रवार रात करंट लगने से सास और बहू की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब घर में बल्ब बंद करने के दौरान दोनों बिजली की चपेट में आ गईं। शनिवार सुबह दोनों के शव घर के अंदर पड़े मिले।
विज्ञापन
सुबह घेर से लौटे पति ने देखा मंजर
गांव निवासी रोजूदीन शुक्रवार रात रोज की तरह घेर में सोने चले गए थे। घर में उनकी 85 वर्षीय मां बतूर, 45 वर्षीय पत्नी खुशनुमा और बच्चे मौजूद थे। बच्चे ऊपर कमरे में सो रहे थे, जबकि सास और बहू नीचे कमरे में थीं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे रोजूदीन घर पहुंचे तो उन्होंने मां और पत्नी को मृत अवस्था में एक-दूसरे के पास पड़ा देखा। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सियासत: चंद्रशेखर के दांव से गरमाई राजनीति, तीन विधानसभा प्रभारियों की घोषणा के बाद समीकरण बदलने के संकेत
विज्ञापन
बचाने के प्रयास में गई दूसरी जान
परिजनों का अनुमान है कि पहले बुजुर्ग बतूर को बल्ब बंद करते समय करंट लगा होगा। उन्हें बचाने के प्रयास में उनकी पुत्रवधू खुशनुमा भी बिजली की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मामले को दर्ज कर लिया है।