{"_id":"6a2c012fc501e9daf10a2ada","slug":"shamli-power-supply-disrupted-in-230-villages-across-the-district-due-to-storms-and-rain-25-poles-toppled-2026-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shamli: आंधी-बारिश से जिले के 230 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित, 25 खंभे गिरे; सैकड़ों फैक्ट्रियों में काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: आंधी-बारिश से जिले के 230 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित, 25 खंभे गिरे; सैकड़ों फैक्ट्रियों में काम ठप
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:24 PM IST
सार
शुक्रवार को दिनभर कर्मचारी बिजली की लाइनों में हुए फॉल्ट को दुरुस्त करते रहे। कई स्थानों पर दोपहर दो बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की गई। लोग बिजली के साथ ही पानी के लिए भी तरस गए।
विज्ञापन
टूटे तार व खंभे, लाइनें ठीक करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने जिले की विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी-बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर फाल्ट होने से जिले के करीब 230 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिलेभर में 25 स्थानों पर बिजली खंभे और 20 पेड़ गिरने से आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। ऊर्जा निगम की टीमें शुक्रवार को दिनभर आपूर्ति सुचारु कराने में जुटी रहीं।
पशु अस्पताल में भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके चलते झाल, घसौली, कंडेला, मंसूरा, सिक्का, कैराना, जलालाबाद, थानाभवन, ऊन, बाबरी और माजरा समेत विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों की लाइनों में फाल्ट हो गया। जिलेभर में करीब 230 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में करीब 25 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 25 पेड़ भी टूटकर सड़कों और लाइनों पर गिर पड़े। बृहस्पतिवार रात दस बजे से लेकर शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। देहात क्षेत्र में तो देर शाम तक भी आपूर्ति गुल थी।
जलालाबाद में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला
बिजली आपूर्ति बाधित होने का असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा। शामली शहर के काजीवाड़ा, रेलवे रोड, दिल्ली रोड समेत कई इलाकों में नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। लोगों को सुबह पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। रेलवे रोड निवासी सीमा और राजेश ने बताया कि बारिश और तेज हवा चलते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश व आंधी से टूटे पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बिजली गुल रहने का असर औद्योगिक गतिविधियों पर भी देखने को मिला। उद्योगपतियों के अनुसार जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में फैक्ट्रियों का काम प्रभावित हुआ। साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उत्पादन कार्य प्रभावित हुआ और उद्योगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
जलभराव से गुजरते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
चौसाना क्षेत्र में टूटा खंभा, कई गांवों की आपूर्ति प्रभावित
चौसाना क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के कारण चौसाना, दथेड़ा, टोडा और खोड़समा विद्युत उपकेंद्रों को आपूर्ति देने वाली 33 केवी लाइनें प्रभावित हो गईं। इससे करीब दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार सुबह पेट्रोलिंग के दौरान दथेड़ा लाइन पर इंसुलेटर और तारों में मृत सांप फंसा मिला, जिसे हटाकर आपूर्ति बहाल की गई।
वहीं टोडा विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर एक खंभा टूट गया, जिसके कारण संबंधित क्षेत्र में आपूर्ति बहाल करने में अधिक समय लगा। विभाग की ओर से खंभा बदलने का कार्य किया गया।
ये भी देखें...
Shamli: कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर अलर्ट, कोचिंग सेंटरों से जुटाया जा रहा छात्रों का ब्योरा, सोशल साइट पर नजर
चौसाना क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के कारण चौसाना, दथेड़ा, टोडा और खोड़समा विद्युत उपकेंद्रों को आपूर्ति देने वाली 33 केवी लाइनें प्रभावित हो गईं। इससे करीब दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार सुबह पेट्रोलिंग के दौरान दथेड़ा लाइन पर इंसुलेटर और तारों में मृत सांप फंसा मिला, जिसे हटाकर आपूर्ति बहाल की गई।
वहीं टोडा विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर एक खंभा टूट गया, जिसके कारण संबंधित क्षेत्र में आपूर्ति बहाल करने में अधिक समय लगा। विभाग की ओर से खंभा बदलने का कार्य किया गया।
ये भी देखें...
Shamli: कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर अलर्ट, कोचिंग सेंटरों से जुटाया जा रहा छात्रों का ब्योरा, सोशल साइट पर नजर