सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Police on alert regarding 'Cockroach Janata Party'; details of students being collected from coaching

Shamli: कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर अलर्ट, कोचिंग सेंटरों से जुटाया जा रहा छात्रों का ब्योरा, सोशल साइट पर नजर

अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 12 Jun 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली में प्रदर्शन और कई जिलों में बढ़ते युवा समर्थकों को देखते हुए शामली पुलिस ने अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिले के कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े छात्रों की पहचान की जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर आवश्यकत कार्रवाई की जा सके। 

Shamli: Police on alert regarding 'Cockroach Janata Party'; details of students being collected from coaching
कॉकरोच जनता पार्टी। - फोटो : एक्स/@Cockroach4India
विज्ञापन

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस जिले के कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों का ब्योरा जुटा रही है और उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। पेपर लीक होने व भर्ती घोटालों को लेकर छात्रों के आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट है। हालांकि जिले में अभी तक इसे लेकर कोई आंदोलन या धरना प्रदर्शन नहीं हुआ है।

 

पेपर लीक व भर्ती घोटालों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य आंदोलनरत है। पिछले सप्ताह पार्टी के सदस्य दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। इसे देखते हुए शामली जिले में भी पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस जिले में चल रहे कोचिंग संस्थानों और उनमें पढ़ने वाले छात्रों के नाम, पते, मोबाइल नंबर, फोटो आदि जानकारी जुटा रही है। जिले में 200 से अधिक पंजीकृत व गैरपंजीकृत कोचिंग सेंटर चल रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गली मोहल्लों में चल रहे कोचिंग सेंटरों को भी चिन्हित जा रहा है। साथ ही सोशल साइट्स पर छात्रों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। इसका उद्देश्य यह है कि अगर जिले में कहीं पर विरोध प्रदर्शन कर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था भंग होती है तो उसमें शामिल होने वाले छात्रों की सही पहचान करने में पुलिस को आसानी हो सके।
 
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह का कहना है कि जिले में अभी तक कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों द्वारा आंदोलन या विरोध प्रदर्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर कोचिंग सेंटरों व उनमें पढ़ने वाले छात्रों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

ये भी देखें...
Shamli: आंधी-बारिश से जिले के 230 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित, 25 खंभे गिरे; सैकड़ों फैक्ट्रियों में काम ठप
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed