{"_id":"6a3059cb64b508c7c0085848","slug":"police-questioned-the-maulana-and-shop-employees-regarding-ayushs-religious-conversion-shamli-news-c-26-1-smrt1048-167703-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आयुष के धर्मांतरण में पुलिस ने मौलाना और दुकान के नौकरों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आयुष के धर्मांतरण में पुलिस ने मौलाना और दुकान के नौकरों से की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली। आयुष मलिक के धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस ने कैराना क्षेत्र निवासी एक मौलाना और दुकान के कई नौकरों से पूछताछ की है। उधर, पुलिस ने अभी वांछित चल रहे आठ आरोपियों की तलाश के लिए दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ में दबिश दी है।
शहर के दवा कारोबारी देवराज मलिक के पुत्र आयुष मलिक के धर्मांतरण कराने के आरोप में एसआईटी के अलावा शहर कोतवाली, एसओजी, क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की कई टीमें दबिशें दे रही हैं, लेकिन वांछित चल रहे तीन मौलाना समेत आठ आरोपी पकड़ में नहीं आ सके हैं। पुलिस काजीवाड़ा निवासी युवती चांदनी कुरैशी, उसके पिता इस्लाम कुरैशी और ममेरे भाई सपा नेता तौफीक उर्फ भोला को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने कैराना क्षेत्र निवासी एक मौलवी से कई घंटे तक पूछताछ की। इसके अलावा दवा की दुकान पर काम करने वाले कई नौकरों से भी पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन उनसे कोई खास जानकारी न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद समेत कई शहरों में दबिश दे रही हैं। एएसपी सुमित शुक्ला का कहना है कि धर्मांतरण प्रकरण में कई लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया था। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है।