सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student drowns in Yamuna; search underway.

Shamli News: छात्र यमुना में डूबा, तलाश जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 16 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Student drowns in Yamuna; search underway.
कैराना में यमुना  में डूबे शुभम का फाइल फोटो-परिजन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। हरियाणा के जनपद जींद से परिवार के साथ यमुना नदी में स्नान करने आया 16 वर्षीय कक्षा दसवीं का छात्र शुभम सोमवार को यमुना में डूब गया। गोताखोरों ने किशोर की तलाश की लेकिन देर शाम तक भी कोई पता नहीं चला।

सोमवार को सोमवती अमावस्या पर हरियाणा के जनपद जींद के गांव खेड़ा खेमावती से बलविंदर और उसका भाई गजे सिंह अपने परिवार के साथ कार द्वारा यमुना में स्नान करने के लिए आए थे। दोपहर करीब 2:00 बजे परिवार के सभी लोग यमुना में स्नान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम के ताऊ गजे सिंह ने बताया कि स्नान के दौरान शुभम यमुना के नए पुल के पिलर के पास चला गया तथा पिलर के नीचे यमुना में डूब गया। यमुना तट पर मौजूद गोताखोरों ने किशोर की तलाश में यमुना नदी में छलांग लगा दी, लेकिन शाम तक भी यमुना में डूबे शुभम का पता नहीं चल सका था। सूचना पर नायब तहसीलदार सतीश यादव और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री भी मौके पर पहुंचे। शुभम जींद के इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं में पढ़ता था। शुभम के पिता बलविंदर मजदूरी करते हैं तथा शुभम दो भाइयों में छोटा था।

कैराना में यमुना  में डूबे शुभम का फाइल फोटो-परिजन

कैराना में यमुना  में डूबे शुभम का फाइल फोटो-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed