सब्सक्राइब करें

UP: आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में महापंचायत टली, दो हिरासत में, नौ आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने तेज की तलाश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/ मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 12 Jun 2026 01:13 PM IST
सार

आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में शुक्रवार को प्रस्तावित हिंदू महापंचायत एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, जबकि नौ आरोपी अब भी फरार हैं।

विज्ञापन
Mahapanchayat Deferred, Two Detained, Nine Accused Still Absconding in Ayush Conversion Case
आयुष मलिक और चांदनी। - फोटो : अमर उजाला

आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में शुक्रवार को कुरैशी बस्ती में प्रस्तावित हिंदू महापंचायत को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस बीच पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और मामले में कार्रवाई तेज करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं चार दिन बीत जाने के बावजूद नामजद नौ आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।



यह भी पढ़ें: UP: आयुष मलिक मामले पर बोले टिकैत-धर्म चाहे दिन में तीन बार बदले; जाति नहीं बदलती

Mahapanchayat Deferred, Two Detained, Nine Accused Still Absconding in Ayush Conversion Case
आयुष मलिक उर्फ रहमान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट होकर टाली महापंचायत
मुजफ्फरनगर के बघरा स्थित योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई और जांच की प्रगति से संतुष्ट होकर आज प्रस्तावित हिंदू महापंचायत को फिलहाल एक सप्ताह के लिए स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो महापंचायत और कुरैशी बस्ती के घेराव का कार्यक्रम फिर घोषित किया जाएगा।

Mahapanchayat Deferred, Two Detained, Nine Accused Still Absconding in Ayush Conversion Case
आयुष मलिक उर्फ रहमान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दो हिरासत में, नौ आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं नामजद और वांछित नौ आरोपियों की तलाश में एसआईटी, विशेष अभियान दल और अपराध शाखा की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस की टीमें मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अभी तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahapanchayat Deferred, Two Detained, Nine Accused Still Absconding in Ayush Conversion Case
आयुष मलिक का गोल टोपी पहने वायरल फोटो। स्रोत वीडियोग्रेब - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में हुआ था निकाह, कई लोगों की भूमिका की जांच
जांच में सामने आया है कि आयुष और चांदनी का निकाह दिल्ली की एक मस्जिद में कराया गया था। बताया जा रहा है कि शामली, लोनी और गाजियाबाद में निकाह कराने से इनकार होने के बाद दिल्ली में एक मौलवी के सहयोग से निकाह संपन्न हुआ। पुलिस निकाह प्रक्रिया में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Mahapanchayat Deferred, Two Detained, Nine Accused Still Absconding in Ayush Conversion Case
चांदनी कुरैशी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ और दिल्ली के संपर्कों की भी जांच
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि आयुष के संपर्क में शामली के अलावा मेरठ और दिल्ली के कुछ लोग थे। उनकी पहचान और वर्तमान ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच एजेंसियां मेरठ निवासी एक महिला की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed