फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Raid at Kanika Hotel; immoral activities were taking place in closed rooms

Shamli: कनिका होटल में छापा, बंद कमरों में हो रहा था अनैतिक कार्य, तीन कॉल गर्ल के साथ चार युवक गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2026 06:07 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 12 Aug 2026 06:07 PM IST
सार

शहर में वर्मा मार्केट के निकट कनिका होटल में अनैतिक कार्य होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। कमरों से युवक-युवतियों को पकड़ा गया। साथ ही इनके पास से पांच मोबाइल फोन, दो रजिस्टर, दो क्यूआर कोड मशीन, आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। 

विज्ञापन
Shamli: Raid at Kanika Hotel; immoral activities were taking place in closed rooms
होटल में पकड़े गए युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली और महिला थाना पुलिस ने वर्मा मार्केट के पास होटल पर छापा मारा। होटल के कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने होटल रिसेप्शनिस्ट समेत चार युवक और तीन युवतियों को मौके से गिरफ्तार किया है। मौके से पांच मोबाइल फोन, दो रजिस्टर, दो क्यूआर कोड मशीन, दो रजिस्टर, 3435 रुपये और आपत्तिजनक सामग्री कब्जे में ली है। इस मामले में होटल संचालक वांछित है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

 

सीओ सिटी जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार रात उन्हें सूचना मिली कि वर्मा मार्केट के निकट कनिका होटल में अनैतिक कार्य किया जा रहा है और होटल में कमरों की बुकिंग भी फर्जी नामों से होती है। सीओ सिटी ने शहर कोतवाली और महिला थाना पुलिस को साथ लेकर होटल पर छापा मारा। होटल में बने कमरों में कुछ युवक व युवतियां-महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिलीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम शिवशंकर निवासी मोहल्ला दीनदयाल कॉलोनी गोशाला रोड शामली, संदीप निवासी मोहल्ला धीमानपुरा टंकी रोड शामली, सावेज निवासी गांव टपरना व रोहित उर्फ प्रशांत निवासी गांव ताना बताए। शिवशंकर होटल रिसेप्शनिस्ट है। सीओ सिटी ने बताया कि मौके पर पकड़े गए चारों युवक व तीन युवतियों के अलावा होटल संचालक विपिन बंसल के विरुद्ध अनैतिक कार्य करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन

रजिस्टर में नहीं मिली एंट्री, अंतिम पृष्ठ पर लिखे थे गुप्त कोड
सीओ सिटी ने बताया कि गिरफ्तार रिसेप्शनिस्ट शिवशंकर से होटल का बुकिंग रजिस्टर लेकर मिलान किया गया तो रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। मंगलवार के दिन की कोई एंट्री नहीं मिली, जबकि दूसरा रजिस्टर खाली मिला।

शिवशंकर ने पूछताछ में बताया कि ग्राहकों से फोन के जरिए एवं बार कोड के माध्यम से पैसा लिया जाता है। गिरफ्तार युवतियों ने पूछताछ में बताया कि वे पैसों के लालच में इस धंधे को करती हैं। होटल संचालक से उनका संपर्क रहता है और जब ग्राहक आते हैं तो उन्हें सूचना दे दी जाती थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed