फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tushar Tyagi Murder Case: Father Accused of Son's Murder Gets Bail, Plea to Cancel Bail Hearing Today

तुषार हत्याकांड: बेटे की हत्या की सुपारी देने के आरोप में जेल गए पिता की जमानत, रद करने की याचिका पर आज सुनवाई

Wed, 12 Aug 2026 12:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Aug 2026 12:06 PM IST
सार

मेरठ के खरखौदा में तुषार त्यागी हत्याकांड में आरोपी पिता सुंदर त्यागी को 23 जुलाई को जमानत मिल गई थी। जमानत रद कराने के लिए दायर याचिका पर बुधवार को एससी-एसटी कोर्ट में सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Tushar Tyagi Murder Case: Father Accused of Son's Murder Gets Bail, Plea to Cancel Bail Hearing Today
तुषार हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में एक जून को हापुड़ के दयोमी गांव निवासी तुषार त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में तुषार के पिता सुंदर त्यागी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस का आरोप था कि तुषार ने अपने पिता की हत्या की सुपारी दी थी। इसी के चलते सुंदर त्यागी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर बेटे की हत्या की।

विज्ञापन


मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर पांची गांव के अंडरपास के नीचे एक जून की रात स्कॉर्पियो सवार तुषार त्यागी की गोली मारकर हत्या की गई थी। शुरुआत में तुषार की बहन मोना ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि उनके पिता सुंदर ने भाई की हत्या की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति के गीतों पर थिरकेंगे कदम, 13 अगस्त से शुरू होगा ‘जश्न-ए-आजादी’ बुक करें अपनी सीट

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा
बाद में तुषार की पत्नी शिखा ने खरखौदा थाने में गांव के तरुण त्यागी और हापुड़ निवासी बिट्टू उर्फ अरविंद त्यागी के खिलाफ पति की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं, तुषार की बहन मोना ने वीडियो जारी कर अपने पिता सुंदर त्यागी को निर्दोष बताया था।

पुलिस ने 36 बीघा जमीन के विवाद को हत्या की वजह बताया था। पुलिस ने देहरादून में रह रहे सुंदर त्यागी और उसके साथी देहरादून निवासी अमित को गिरफ्तार किया था। बाद में बिट्टू त्यागी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। मामले में आरोपी तरुण त्यागी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति के गीतों पर थिरकेंगे कदम, 13 अगस्त से शुरू होगा ‘जश्न-ए-आजादी’ बुक करें अपनी सीट

23 जुलाई को मिली थी जमानत
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता वैभव कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी सुंदर त्यागी को 23 जुलाई को स्पेशल जज एससी-एसटी कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसके बाद जमानत निरस्त कराने के लिए जिला जज की अदालत में याचिका दायर की गई। याचिका पर बुधवार को एससी-एसटी कोर्ट में सुनवाई होगी।

देहरादून में दूसरे नाम से कर रहा था प्रॉपर्टी डीलिंग
पुलिस के खुलासे के अनुसार, सुंदर त्यागी हापुड़ का हिस्ट्रीशीटर रह चुका है। वह देहरादून में विकास सुमन नाम से प्रॉपर्टी डीलिंग कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, उसने इस नाम से पहचान पत्र भी बनवा रखे थे। उसने लाइसेंसी पिस्टल भी ली थी।

पुलिस का दावा था कि इसी पिस्टल का इस्तेमाल तुषार की हत्या में किया गया। बाद में पुलिस ने सुंदर त्यागी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर देहरादून के एक गन हाउस से पिस्टल बरामद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed