{"_id":"6a7b7569911934a85c06e838","slug":"earthenware-vendor-dies-under-suspicious-circumstances-shamli-news-c-26-1-sal1002-171720-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मिट्टी के बर्तन विक्रेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मिट्टी के बर्तन विक्रेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Wed, 12 Aug 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
चौसाना के मृतक काशीराम का फाइल फोटो। परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। चौसाना में बड़े मदरसे के पास दुकानों के सामने चबूतरे पर सो रहे 70 वर्षीय मिट्टी के बर्तन विक्रेता काशीराम की मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शामला गांव के रहने वाले थे और पिछले करीब छह वर्षों से यहां मिट्टी के बर्तन बेचते थे।
मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे काशीराम दुकानों के सामने चबूतरे पर सो गए। करीब एक घंटे बाद बराबर में जलेबी की दुकान लगाने वाले मजमुल्ला ने देखा तो उन्हें उठाने का प्रयास किया। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पास जाकर देखा तो काशीराम की मौत हो चुकी थी। इसके बाद आसपास के दुकानदारों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी।
सूचना मिलने पर परिजन शाम करीब सात बजे मौके पर पहुंचे और शव को अपने साथ ले गए। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। कार्यकर्ता शमशाद अली ने बताया कि काशीराम के छोटे पुत्र कृष्णपाल मजदूरी करते हैं, जबकि बड़े पुत्र लक्ष्मीनारायण दिव्यांग हैं और घर पर छोटी परचून की दुकान चलाते हैं। काशीराम की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।