सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The ongoing revival work of Khokhari river increased the activity in the populated area.

Shamli News: खोखरी नदी के पुनर्जीवन का कार्य चलने से आबादी क्षेत्र में हलचल बढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 11 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The ongoing revival work of Khokhari river increased the activity in the populated area.
चौसाना में होेती खोखरी नदी की सफाई
विज्ञापन
चौसाना। खोखरी नदी के पुनर्जीवन अभियान के तहत रविवार को खोदाई कार्य चौसाना की आबादी क्षेत्र तक पहुंच गया। प्रशासन की ओर से छह जेसीबी मशीनों से नदी की खोदाई और चौड़ीकरण का कार्य कराया गया। आबादी क्षेत्र में खोदाई पहुंचने से ग्रामीणों में हलचल बनी रही और लोग मौके पर जुटे रहे। लोग अपने कब्जे हटने को लेकर भी आशंकित है और दिनभर खोदाई कार्य की टोह भी लेते रहे।
Trending Videos


प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में नदी क्षेत्र की पैमाइश के साथ कार्य लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार जिन स्थानों पर नदी का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। वहां खोदाई कर उसे दोबारा तैयार किया जा रहा है, जबकि अन्य हिस्सों में चौड़ीकरण कराया जा रहा है। अभियान को तेजी से पूरा करने के लिए लगातार मशीनों की संख्या बढ़ाई जा रही है और अलग-अलग स्थानों पर एक साथ काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को दिनभर जेसीबी मशीनें नदी क्षेत्र में काम करती रहीं। नदी के पुनर्जीवित होने से बरसात के समय जल निकासी बेहतर होगी, जलभराव की समस्या कम होगी और आसपास के किसानों को सिंचाई में लाभ मिलेगा। इसके अलावा भूजल स्तर में सुधार होने और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed