{"_id":"6a74e1bb457cfedf380e0c1b","slug":"the-temperature-dropped-by-five-degrees-due-to-the-rain-shamli-news-c-26-1-smrt1048-171322-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बारिश से तापमान पांच डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बारिश से तापमान पांच डिग्री गिरा
Fri, 07 Aug 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
शामली के बड़ा बाजार में बारिश के बाद जलभराव के बीच से जाते बाइक सवार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/झिंझाना/ऊन/कैराना। जिले में बुधवार रात तीन बजे से बारिश कभी हल्की तो कभी तेज चलती रही। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे बारिश थमी। इसके बाद शाम तक बादल छाए रहे। शाम पांच बजे फिर से बूंदाबांदी शुरू हुई। बारिश होने से अधिकतम तापमान में पांच और न्यूनतम में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। जिले में 50 एमएम बारिश हुई।
बारिश होने से शहर में कैराना रोड, कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, धीमानपुरा आदि स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी रही। शाम तक बादल छाए रहने से रात में बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पूर्वी यमुना नहर लोअर खंड के सहायक अमरजीत ने बताया कि जिले में 50 एमएम बारिश हुई है।
उधर, बारिश होने से अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस कम होकर 27 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बादल छाने और बारिश होने की उम्मीद है। झिंझाना कस्बे व क्षेत्र में पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। किसानों ने बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया। कैराना क्षेत्र में पूरे दिन रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। चौक बाजार, मेढकी दरवाजा, मोहल्ला बिसातियान, खुरगान रोड, घोस्सा चुंगी आदि इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन
ऊन कस्बे व क्षेत्र में पूरे दिन रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। बारिश को रानू चौधरी, वेदपाल आदि किसानों ने फसलों के लिए वरदान बताया।