सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The victim's family started a sit-in outside the police station.

Shamli News: पीड़िता परिवार ने थाने के बाहर शुरू किया धरना

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 17 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The victim's family started a sit-in outside the police station.
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। दहेज के लिए महिला का उत्पीड़न करने के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़ित परिवार ने देर रात थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस की ओर से अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित प्रमोद कुमार निवासी ग्राम दुल्लाखेड़ी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 16 अप्रैल 2012 को कुलदीप निवासी ग्राम शिमलाना थाना बड़गांव, जनपद सहारनपुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए तंग करने लगे। पीड़िता के पति कुलदीप, कंवर सिंह, महेंद्र, प्रिंस और छवि पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।
Trending Videos

पिता का कहना है कि उनकी बेटी को कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई और कहा जाता था कि अगर दहेज नहीं लाओगी तो घर से निकाल दिया जाएगा।
आरोप है कि उनकी बेटी कई बार गर्भवती हुई, लेकिन ससुराल पक्ष ने कथित रूप से देवी-देवताओं के नाराज होने का हवाला देकर गर्भपात करा दिया। करीब दो महीने पहले ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता को उसके मायके छोड़ गए। बाद में जब पिता को दामाद की दूसरी शादी कराने की बात पता चली तो उन्होंने यह जानकारी अपनी बेटी को दी। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार को ससुराल में हुई पूरी घटना की जानकारी दी। इस मामले में तीन महीने पहले प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले को लेकर पीड़ित के पिता, परिवार के लोगों और गांव के लोगों ने थाना गढ़ीपुख्ता के गेट पर देर रात धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed