{"_id":"6afcb06b4a100e192b08fd53","slug":"threat-posted-on-instagram-after-the-firing-this-is-just-the-trailer-the-movie-is-yet-to-come-shamli-news-c-26-1-sal1002-178348-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर धमकी, लिखा- यह तो ट्रेलर है, पिक्चर बाकी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर धमकी, लिखा- यह तो ट्रेलर है, पिक्चर बाकी है
Wed, 18 Nov 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
चौसाना। पांथुपुरा गांव में फायरिंग के बाद अब इंस्टाग्राम पर रील अपलोड कर धमकी दी गई। पीड़ित अर्जुन राणा का आरोप है कि मुख्य आरोपी ने रील में लिखा है कि अभी तो ट्रेलर है, पिक्चर बाकी है। मंगलवार को अर्जुन के पिता शिवकुमार उर्फ पप्पू राणा ग्रामीणों के साथ पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी व परिवार की सुरक्षा की मांग की।
परिजनों के अनुसार रविवार रात करीब 9:30 बजे तीन बाइकों पर सवार 8-9 युवकों ने गांव के चौराहे और अर्जुन के घर के सामने 5-6 राउंड फायरिंग की थी। तहरीर में तीन नामजद कर नौ युवकों पर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि 24 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।