{"_id":"6a8362337a4b5eae6f00bd67","slug":"two-sisters-were-robbed-of-rs-5000-the-incident-was-captured-on-cctv-shamli-news-c-26-1-sal1002-172103-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो बहनों से पांच हजार रुपये छीने, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो बहनों से पांच हजार रुपये छीने, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Tue, 18 Aug 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। कस्बे के मोहल्ला मोहम्मदीगंज में सोमवार देर शाम युवक ने दो बहनों से पांच हजार रुपये छीन लिए। वारदात पाल धर्मशाला के पास हुई। घटना के बाद दोनों बच्चियां रोते हुए घर पहुंचीं। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मोहल्ला मोहम्मदीगंज निवासी तनवीर सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उन्होंने परिवार के खर्च के लिए आशु पाल के जनसेवा केंद्र के माध्यम से रुपये भेजे थे। सोमवार शाम उनकी बेटियां मायरा (7) और जहरा (8) जनसेवा केंद्र से पांच हजार रुपये निकलवाकर घर लौट रही थीं। पाल धर्मशाला के पास पहुंचते ही एक युवक ने दोनों को रोक लिया और उनके हाथ से रुपये छीनकर भाग गया।सीओ श्याम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।