{"_id":"624946c581b21553a329818a","slug":"up-eight-people-hospitalized-after-eating-buckwheat-flour-during-navratri-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे से बना भोजन खाने से आठ लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे से बना भोजन खाने से आठ लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार
शामली में नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे से बना भोजन करने से दो परिवारों के आठ सदस्य बीमार हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बताई गई है।
अस्पताल में भर्ती परिजन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में रविवार को नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे से बना भोजन करने से दो परिवारों के आठ सदस्यों की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर आस-पास के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
Trending Videos
यह भी पढ़ें: मेरठ: बिरयानी के ठेले को लेकर हंगामा, संगीत सोम सेना के कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ का आरोप, इलाके में तनाव की स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थानाभवन कस्बे के मोहल्ला हाफिज दोस्त निवासी पप्पूपाल और धर्मपाल के परिवार के आठ सदस्यों की आज सुबह कुट्टू के आटे से बना भोजन खाने से हालत बिगड़ गई।
खाद्य पदार्थ खाते ही उन्हें उल्टी और चक्कर आने लगे। जिसके चलते सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि दोनों परिवार कस्बा स्थित एक परचून की दुकान से कुट्टू का आटा खरीद कर लाए थे, जिसका उन्होंने रात सेवन किया था। सेवन करने के बाद परिवार के लोगों की हालत गंभीर है। सुबह सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।