{"_id":"69c2e50c78822ad59c0b634b","slug":"villagers-of-karauda-hathi-created-ruckus-over-installation-of-a-board-with-the-name-of-bantikheda-shamli-news-c-26-1-sal1002-162008-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बंतीखेड़ा के नाम का बोर्ड लगने पर करौदा हाथी के ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बंतीखेड़ा के नाम का बोर्ड लगने पर करौदा हाथी के ग्रामीणों ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर मार्ग पर टोल प्लाला पर गांव का बोर्ड लगाने के विरोध में पहुंचे हाथी करौदा के लोग.
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बंतीखेड़ा और करौदा हाथी गांव के ग्रामीणों के बीच गांव के नाम का बोर्ड लगाने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात बंतीखेड़ा के ग्रामीणों ने टोल पर अपने गांव के नाम का बोर्ड लगा दिया। मंगलवार सुबह करौदा हाथी गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बोर्ड को उखाड़ते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। करौदा हाथी के ग्रामीणों ने विरोध में धरना दिया, जबकि बंतीखेड़ा के लोगों ने भी बैठक कर आक्रोश जताया। इस दौरान एक युवक बबलू को ट्रैक्टर से टक्कर मारने का भी आरोप लगाया है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बुटराडा के पास स्थित टोल प्लाजा पर दोनों गांवों के लोग अपने-अपने गांव के नाम का बोर्ड लगाने की मांग पर अड़े हुए हैं। दोनों गांव के लोगों का कहना है कि टोल उनके गांव के पास पड़ता है, इसलिए उनके गांव का नाम ही बोर्ड पर होना चाहिए। बताया गया कि सोमवार रात बंतीखेड़ा के ग्रामीणों ने अपने गांव के नाम का बोर्ड टोल पर लगा दिया। मंगलवार सुबह जैसे ही करौदा हाथी गांव के ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और धरना देते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान बंतीखेड़ा के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बंतीखेड़ा के ग्रामीणों को मौके से हटाया।
धरनारत करौदा हाथी गांव के लोगों का कहना था कि प्रशासन के हस्तक्षेप के बिना बोर्ड नहीं लगाया जाना चाहिए था। उनका कहना है कि करौदा हाथी गांव का ही बोर्ड लगाया जाना चाहिए। सूचना पर एसडीएम हामिद हुसैन भी मौके पर पहुंचे। किसी तरह धरनारत किसानों को समझाया।
धरने के दौरान निर्णय लिया गया कि मामले को लेकर बुधवार को डीएम से मुलाकात की जाएगी। तब तक के लिए धरना स्थगित कर दिया गया। धरने में भाकियू (अराजनीतिक) के जिलाध्यक्ष कालिंद्र मलिक, अंकुर, संदीप मलिक, सचिन, कुलदीप, नरेश आदि शामिल रहे।
उधर, बंतीखेड़ा गांव के लोगों ने भी शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बैठक की। ग्रामीणों ने विकास उर्फ बबलू नामक युवक को टोल पर ट्रैक्टर से टक्कर मारने का आरोप लगाया है। बताया कि बबलू टोल पर काम करता है। उसके साथ ग्रामीणों न मारपीट की और ट्रैक्टर से टक्कर मारकर मारने का प्रयास किया। 730 रुपये भी लूट लिए। बैठक में गुड्डू चेयरमैन, राव इकबाल, आदिल खान, प्रमोद जांगलान, संजीव कुमार, ओमपाल सिंह, राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे। डीएम अरविंद कुमार चौहान का कहना है कि एनएचएआई अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
बंतीखेड़ा के ग्रामीणों ने थाने पर किया हंगामा
बाबरी। टोल पर विवाद के दौरान कर्मचारी बबलू के घायल होने के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए बंंतीखेड़ा गांव के ग्रामीणों ने देर शाम बाबरी थाने पर हंगामा किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि यदि जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो अनिश्चितकाल के लिए धरना दिया जाएगा। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत होकर लौटे।
Trending Videos