{"_id":"6a037fbb3101eed1f10e461c","slug":"young-entrepreneur-scheme-target-of-1100-only-100-benefited-shamli-news-c-26-1-sal1002-165279-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा उद्यमी योजना : 1100 का लक्ष्य, केवल 100 को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा उद्यमी योजना : 1100 का लक्ष्य, केवल 100 को मिला लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
योजना के तहत मिलती है पांच लाख रुपये तक की मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में 1100 युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत व्यापार शुरू करने के लिए ऋण दिया जाना है, लेकिन अभी तक केवल 100 युवाओं को ही इसका लाभ मिल पाया है। कई युवाओं के आवेदन अभी भी बैंकों में लंबित पड़े हैं।
अधिक से अधिक युवा उद्यमियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए जल्द ही उद्यमियों और व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी और उद्योग उपायुक्त से मुलाकात करेगा।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत युवा पांच लाख रुपये तक की लागत से अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं। सरकार की ओर से ब्याजमुक्त ऋण दिया जाता है और किसी प्रकार की गारंटी भी नहीं देनी होती। योजना का लाभ 21 से 40 वर्ष तक के युवाओं को दिया जाना है।
जिले में योजना का लाभ 1100 युवा उद्यमियों को दिया जाना है, लेकिन अब तक केवल 100 लोगों को ही इसका फायदा मिल सका है। साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल और व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग का कहना है कि बैंकों के सुस्त रवैये के कारण योजना का लाभ व्यापारियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। उनका आरोप है कि बैंक आवेदन पत्रों को रिजेक्ट कर देते हैं, जिससे आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
व्यापारियों का कहना है कि सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बना रही है, लेकिन प्रक्रियागत अड़चनों के कारण पात्र लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं उद्योग उपायुक्त रतिका ने कहा कि विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द पात्र युवाओं को योजना का लाभ दिलाया जाए। योजना का प्रचार-प्रसार भी लगातार किया जा रहा है।
Trending Videos