{"_id":"6a0220bcf71dd74bba0a24c5","slug":"young-man-found-dead-on-cot-in-home-shamli-news-c-26-1-smrt1048-165258-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: घर में चारपाई पर मृत मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: घर में चारपाई पर मृत मिला युवक
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 12 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
गांव मानकपुर में विलाप करते मृतक युवक के परिजन । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। गांव मानकपुर में रणजीत (30) अपने घर में चारपाई पर मृत अवस्था में मिला। परिजनों के अनुसार वह तीन दिन पहले अपनी पत्नी व बच्चों को ससुराल में छोड़कर घर आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए प्रथम दृष्टया हार्ट फेल होने से मौत होने की आशंका जताई है।
गांव मानकपुर निवासी रणजीत पंजाब में ईंट भट्ठे पर परिवार के साथ मजदूरी का कार्य करता था। तीन दिन पहले वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को ससुराल छोड़कर वापस गांव आ गया था। तब से वह अपने घर में अकेला रह रहा था। सोमवार को पड़ोसियों को उसके घर से दुर्गंध आई तो उन्होंने शक होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा जैसे तैसे कर खुलवाया तो अंदर बरामदे में चारपाई पर रणजीत मृत अवस्था में मिला।
सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। मृतक के भाई नैन कुमार ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और न ही उन्हें किसी पर कोई शक है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया युवक की मौत हार्ट फेल होने की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। युवक की मौत के बाद परिवार में मां बोहती, पत्नी दीपा, दो छोटे बच्चे, भाई नैन सिंह व आशीष रह गए हैं। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल है। परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
Trending Videos