{"_id":"699f2393e3f454f39306161b","slug":"young-man-riding-a-bike-died-after-colliding-with-dog-on-delhi-dehradun-expressway-in-shamli-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शामली के बाबरी में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कुत्ते से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, ताऊ हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शामली के बाबरी में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कुत्ते से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, ताऊ हुए घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, बाबरी (शामली)
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
सार
यह हादसा गोगवान के पास हुआ। परिजनों में गम का माहौल है। घायल ताऊ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के शामली के बाबरी थानाक्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गोगावान गांव के निकट अचानक सामने आए कुत्ते से टकराकर बाइक सवार 20 वर्षीय करण (22) की मौत हो गई, जबकि ताऊ निरंजन सिंह घायल हो गए। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।
Trending Videos
जिला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थानाक्षेत्र के गांव बिराल निवासी निरंकार अपने भतीजे करण के साथ बुधवार को बाइक से थानाभवन के गांव भनेड़ाउद्दा रिश्तेदारी में रस्म तेरहवीं में आए थे। शाम करीब पांच बजे वे बाइक से लौट रहे थे। बाबरी क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गोगवान गांव के पास पहुंचे तो अचानक सामने कुत्ता आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते से टकराने पर बाइक असंतुलित होकर एक्सप्रेसवे पर गिर गई। हादसे में ताऊ-भतीजा दोनों घायल हो गए। पुलिस घायलों को थानाभवन सीएचसी ले गई। चिकित्सकों ने करण को मृत घोषित कर दिया। बाइक को निरंजन सिंह चला रहे थे।
