{"_id":"69d7f5c755d980fd70094184","slug":"accused-of-cheating-in-the-name-of-providing-loan-shravasti-news-c-104-1-slko1011-119315-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कर्ज दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कर्ज दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के भजोरेपुरवा निवासी लल्लन ने एक युवक पर उनके व दो अन्य युवकों के साथ कर्ज दिलाने के नाम पर 80 हजार की ठगी का आरोप लगाया है। लल्लन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित लल्लन ने बताया कि उद्योग लगाने के लिए उन्हें कर्ज की जरूरत थी और वह उद्योग विभाग व बैंक के चक्कर लगा रहे थे। इस दौरान अक्तूबर 2024 में कलेक्ट्रेट के पास एक युवक उन्हें मिला और उसने कक्षा 10 के अंकपत्र के आधार पर 10 लाख रुपये का लोन दिलाने का आश्वासन दिया। कर्ज दिलाने के नाम पर उसने एडवांस में 30 हजार रुपये कमीशन देने के नाम पर उनसे ले लिया।
युवक पर विश्वास करके उन्होंने चिरैया गांव निवासी अपने दोस्त अकील व लक्ष्मनपुर सेमरहनिया निवासी बलीराम से भी कर्ज दिलाने के लिए विपक्षी को 25-25 हजार रुपये दिला दिया। लल्लन ने आरोप लगाया कि 80 रुपये लेने के बाद उन्हें न तो लोन मिला और न ही आरोपी रुपये वापस कर रहा है। साथ ही रुपये मांगने पर आरोपी फोन कर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा है। हरदत्त नगर गिरंट थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos