{"_id":"6a4411790de0565b4e026595","slug":"daughters-are-the-pride-of-the-family-do-not-consider-them-a-burden-dr-sunil-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121276-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार का गौरव हैं बेटियां, न समझें बोझ : डॉ. सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार का गौरव हैं बेटियां, न समझें बोझ : डॉ. सुनील
Wed, 01 Jul 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
बेटियों को उपहार प्रदान करते चिकित्सक व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगहा में मंगलवार को प्रोबेशन विभाग के हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 10 बालिकाओं को किट प्रदान कर माताओं को सम्मानित कर उन्हें स्वास्थ्य की देखभाल के लिए जागरूक किया गया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील शुक्ला ने कहा कि सरकार की ओर लोगों को बेटियों के बारे में सोच बदलने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। बेटियां मां-बाप पर बोझ नहीं हैं, बल्कि वह परिवार का गौरव हैं। रक्षा, चिकित्सा हो या फिर शिक्षा अब किसी भी क्षेत्र में बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। ऐसे में बेटियों को बेहतर शिक्षा के साथ उनका अच्छे से पालन-पोषण करना चाहिए। डीएमसी सरिता मिश्रा ने कहा कि सरकार की ओर से बेटियों के पैदा होने पर आर्थिक सहायता की जाती है। साथ ही उनके शिक्षा, रोजगार व विवाह तक का खर्च भी सरकार ही वहन करती है। इसलिए लोग योजनाओं का लाभ लेकर बेटियों का पालन-पोषण बेहतर ढंग से करें।
जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम श्रीवास्तव ने लोगों को 181, 112, 1090 हेल्पलाइन नंबर व घरेलू हिंसा अधिनियम सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान 10 बेटियों को बेबी किट, वस्त्र व मिष्ठान प्रदान किया गया। इस मौके पर बीसीपीएम अखिलेश कुमार वर्मा, संदीप कनौजिया सहित अन्य मौजूद रहे।