{"_id":"69c1874cee08b557010aaa42","slug":"district-working-committee-announced-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118888-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कोटेदार को गेहूं बेचने ले जाते ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कोटेदार को गेहूं बेचने ले जाते ग्रामीणों ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला। सिसिवारा मार्ग पर सोमवार सुबह ग्रामीणों ने कोटेदार को बिक्री के लिए ले जा रहे खाद्यान्न लदे ई रिक्शा को पकड़ा। सूचना पर आई पुलिस ने ई रिक्शा को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गिलौला क्षेत्र के मध्यनगर गांव के कोटेदार मुबारक अली सरकारी खाद्यान को ई रिक्शा पर लादकर गिलौला ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार ग्रामीणों से अंगूठा लगवाकर पूरा खाद्यान्न नहीं देता है और उसी खाद्यान्न को बेच देता है। इस संबंध में कई बार डीएम से शिकायत की गई थी। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि ई रिक्शा लदा खाद्यान्न पीआरबी लाई थी। इसकी सूचना पूर्ति विभाग को दे दी गई है। जांच चल रही है, विभाग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos