{"_id":"69c4f70b773160a85701624c","slug":"video-sharavasata-ma-dajal-na-malna-para-kasana-ka-hagama-haiiva-kaya-jama-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में डीजल न मिलने पर किसानों का हंगामा, हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में डीजल न मिलने पर किसानों का हंगामा, हाईवे किया जाम
श्रावस्ती में इकौना बाईपास स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल कमी की अफवाह के बाद गुरुवार को हजारों की भीड़ उमड़ी। अगली सुबह कृषि कार्य के लिए डीजल लेने पहुंचे किसानों को डिब्बे या जरीकेन में ईंधन देने से मना करने पर उन्होंने नेशनल हाईवे 730 जाम कर दिया।
पुलिस ने देर शाम तक भीड़ नियंत्रित कर लाइन लगवाकर ईंधन भरवाया। सुबह पंप खुलने पर जिलाधिकारी के आदेश पर किसानों को डिब्बे या जरीकेन में डीजल देने से इन्कार किया गया। इससे गुस्साए किसानों ने पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे 730 पर बैरिकेड लगाकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी पीयूष जायसवाल और प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने सूचना पर पहुंचकर जाम खुलवाया। इसके बाद भी सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर डीजल भरवाने पहुंचे, जिससे पंप पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।
जिलाधिकारी ने किसी भी पेट्रोल पंप पर डिब्बे, बोतल या जरीकेन में डीजल-पेट्रोल न देने का आदेश दिया था। यह आदेश कृषि कार्यों के लिए डीजल चाहने वाले किसानों को परेशान कर रहा था, जिससे उन्होंने सड़क जाम की। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, किसानों को समझाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।