सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dry hand pumps amid rising heat, passersby troubled

Shravasti News: बढ़ती तपिश के बीच सूखे हैंडपंप, राहगीर परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 27 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dry hand pumps amid rising heat, passersby troubled
एकघरवा गांव के निकट धनुही मार्ग पर लगा हैंडपंप। - फोटो : एकघरवा गांव के निकट धनुही मार्ग पर लगा हैंडपंप।
विज्ञापन
गिलौला। तराई में मौसम लगातार बदल रहा है और पारा 43 डिग्री पार कर गया है। ऐसे में पानी की मांग बढ़ गई है। लेकिन गिलौला क्षेत्र में खराब पड़े दर्जनों हैंडपंप राहगीरों की मुसीबत बढ़ा रहे हैं। हाल यह है कि गिलौला कस्बे के साथ-साथ आसपास के गांवों में लगे हैंडपंप भी सूखे पड़े हैं। ऐसा तब है जब ग्राम पंचायतों में हर महीने बोर-रिबोर के नाम पर लाखों रुपये निकाले जा रहे हैं। वहीं, ग्रामीण प्रधान व सचिव पर लापरवाही का भी आरोप लगा रहे हैं।
Trending Videos


उखड़ा पड़ा मिला हैंडपंप
ग्राम पंचायत कोट मुबारकपुर में ठाकुर विश्वकर्मा के घर के पास लगा हैंडपंप आधा टूटा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि इस हैंडपंप से एक दर्जन से अधिक परिवारों और राहगीरों को पेयजल मिलता था। लेकिन यह उखड़ा हुआ पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चबूतरा गायब, नल कूड़े से पटा
गिलौला-धनुही मार्ग पर ग्राम पंचायत एकघरवा में लगे हैंडपंप का चबूतरा टूटा है। वहीं, हैंडपंप कूड़े व गंदगी से पटा पड़ा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हैंडपंप कई महीने से खराब पड़ा है। सही करवाने के लिए शिकायत करने पर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

प्रतिदिन लौटते हैं हजारों राहगीर
गिलौला बाजार स्थित रोडवेज बस अड्डे पर लगा हैंडपंप भी महीनों से खराब है। हाल यह है कि चबूतरा गायब है और नल मिट्टी में धंसा हुआ है। हैंडपंप खराब होने से प्रतिदिन हजारों राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं।
हैंडपंपों के मरम्मत का कार्य पंचायत करवाती है। खराब हैंडपंपों के संबंध में जानकारी नहीं है। संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव को तलब कर जानकारी ली जाएगी और खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त करवाया जाएगा। -वीरेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed