{"_id":"6ae1bd8cf1bcd3a3ba0733c2","slug":"father-in-law-beat-his-pregnant-daughter-in-law-to-death-with-stick-in-shravasti-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: ससुर ने डंडे से पीटकर गर्भवती बहू की हत्या कर दी, टीकाकरण को मायके जाने की बात पर हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: ससुर ने डंडे से पीटकर गर्भवती बहू की हत्या कर दी, टीकाकरण को मायके जाने की बात पर हुई थी कहासुनी
Wed, 28 Oct 2026 02:47 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: Bhupendra Singh
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:47 PM IST
सार
श्रावस्ती में टीकाकरण के लिए मायके जाने पर अड़ी आठ माह की गर्भवती बहू की उसके ससुर ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में बुधवार की सुबह टीकाकरण के लिए मायके जाने की जिद करना एक बहू को भारी पड़ा। जिद से नाराज ससुर ने बहू के सिर पर डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर थाना प्रभारी दीपक कुमार दुबे फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
घटना सिरसिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनकटवा कला की है। गांव निवासी आठ माह की गर्भवती सबीना (20) बुधवार की सुबह टीकाकरण के लिए अपने मायके जाना चाह रही थी। बहू के मायके जाने की बात कहने पर ससुर निरामली ने जाने से मना कर दिया। ससुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिरसिया में ही टीकाकरण करवाने की बात कही। लेकिन, सबीना टीकाकरण के लिए मायके जाने की बात पर अड़ी रही।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों में बहस शुरू हो गई। सबीना की जिद ससुर निरामली इस कदर नागवार लगी कि उसने पास रखे डंडे से बहू सबीना के सिर पर ताबड़तोड़ हमले कर उसकी हत्या कर दी। महिला की हत्या की सूचना से ग्रामीणों में सनसनी मच गई। सूचना पर एएसपी चंद्रकेश सिंह व सीओ आलोक सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि महिला टीकाकरण के लिए मायके जाना चाहती थी। इस पर ससुर से कहासुनी हो गई। ससुर ने उस पर डंडे से वार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजन अभी नहीं आए हैं। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।