{"_id":"6aa83a3085e45198e307015d","slug":"hindi-is-our-pride-it-is-the-easiest-to-speak-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123074-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: हिंदी हमारा गौरव, बोलने में सबसे सरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: हिंदी हमारा गौरव, बोलने में सबसे सरल
Mon, 14 Sep 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
केजीबीवी सिरसिया में आयोजित चार्ट प्रतियोगिता में अपनी कला दिखाती छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। हिंदी दिवस पर सोमवार को प्राथमिक विद्यालय रनियापुर सिरसिया और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज सिरसिया में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राथमिक विद्यालय में गोष्ठी के दौरान छात्र-छात्राओं को हिंदी के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने कविता पाठ, भाषण और लेखन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। शिक्षक रत्नेश कनौजिया ने कहा कि हिंदी संस्कृति, संस्कार और भावनाओं की पहचान व गौरव है। शिक्षक दिवाकर विश्वकर्मा ने भी हिंदी के गौरव और महत्व पर प्रकाश डाला।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में निबंध लेखन, पेंटिंग, चार्ट व ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण में सक्षम प्रथम, प्रिया द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। चित्रकला में आराधना प्रथम, रेखा द्वितीय और उर्मिला तृतीय रहीं। ग्रीटिंग कार्ड में मोहिनी प्रथम, उमा द्वितीय और ज्योति तृतीय रहीं। उत्कृष्ट छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य ज्योति मौर्य, शशि किरण सिंह, अर्चना तिवारी व दीप्ति शुक्ला मौजूद रहीं। संवाद