{"_id":"69f10694ada515a1370a8b4e","slug":"relief-in-diesel-queues-for-petrol-shravasti-news-c-104-1-slko1011-119779-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: डीजल में राहत, पेट्रोल के लिए लग रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: डीजल में राहत, पेट्रोल के लिए लग रही कतार
विज्ञापन
इकौना स्थित श्रावस्ती फिलिंग सेंटर पर बिना भीड़ बाइक सवारों को पेट्रोल देता कर्मी।
- फोटो : इकौना स्थित श्रावस्ती फिलिंग सेंटर पर बिना भीड़ बाइक सवारों को पेट्रोल देता कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में बीते कई दिनों से बनी डीजल की किल्लत फौरी तौर पर दूर होती दिख रही है, लेकिन पेट्रोल का संकट अब भी बरकरार है। पेट्रोल के लिए अभी भी पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को जहां कुछ पंपों पर पेट्रोल खत्म रहा तो कुछ पर भारी भीड़ देखने को मिली। डीजल के लिए मंगलवार को पंपों पर कोई भीड़ देखने को नहीं मिली और लोगों को आसानी से डीजल मिल गया। प्रस्तुत है रिपोर्ट...।
पेट्रोल खत्म होने से रहा सन्नाटा
तुलसीपुर। जमुनहा-बहराइच मार्ग पर महरू मुर्तिहा स्थित एडहॉक हमारा पंप की पड़ताल में पंप पर सन्नाटा देखने को मिला। बाइक सवार पूछताछ कर वापस जाते मिले। वहीं, चार पहिया वाहन चालकों को बिना भीड़ के डीजल वितरित होता मिला। पंप मैनेजर नागेंद्र विक्रम सिंह ने बताया शुक्रवार को 8000 लीटर पेट्रोल व 4000 लीटर डीजल आया था। पेट्रोल सोमवार दोपहर बाद खत्म हो गया है, डीजल वितरण जारी है। शाम तक पेट्रोल का टैंकर आ जाएगा।
खतौनी की अनिवार्यता बनी मुसीबत
वीरपुर। इकौना तहसील क्षेत्र में खरगौरा बस्ती स्थित श्रावस्ती फिलिंग स्टेशन में मंगलवार को पेट्रोल लेने वालों की संख्या काफी कम रही और बाइक चालकों को आसानी से पेट्रोल मिला] लेकिन यहां खतौनी की अनिवार्यता के चलते किसानों को डीजल लेने में परेशानी हुई। पंप से लौट रहे किसान सुजीत, मोलहे ने बताया कि लेखपाल को ढूंढना व खतौनी सत्यापित करवाना टेढ़ी खीर है। पंप कर्मी ने बताया कि लेखपाल द्वारा प्रमाणित खतौनी लाने पर डिब्बे में पांच लीटर डीजल दिया जा रहा है।
कड़ी धूप में इंतजार करते दिखे बाइक चालक
गिरंट बाजार। बहराइच-जमुनहा मार्ग पर बदला चौराहे के पास स्थित खान फिलिंग सेंटर पर पेट्रोल लेने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली। बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए लोगों को चिलचिलाती धूप में खड़े होकर इंतजार करते देखा गया। हालांकि, यहां प्रतिदिन की अपेक्षा मंगलवार को भीड़ कम दिखी।
ईंधन की कमी नहीं
कालाबाजारी रोकने के लिए सत्यापित खतौनी लाने व डीजल लेने का निर्देश दिया गया है। जिले में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है। लोग अफवाहों के चलते पंप पर उमड़ रहे थे, जिन्हें तेल उपलब्ध होने की जानकारी हो गई है। यही कारण है कि अब पंपों पर भीड़ नहीं लग रही है। -दीपक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X