{"_id":"6a7a15ef59bd64a0c20840c8","slug":"shiva-temples-resounded-with-chants-on-the-second-monday-of-sawan-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122309-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सावन के दूसरे साेमवार शिवालय हुए गूंजायमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सावन के दूसरे साेमवार शिवालय हुए गूंजायमान
Mon, 10 Aug 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
बनीनाथ शिव मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती/सिरसिया। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सिरसिया स्थित पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर घंटे-घड़ियालों से गूंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध आदि से जलाभिषेक किया। जिले के सभी शिवालयों में भी भारी भीड़ देखी गई। जलाभिषेक के लिए कांवड़िये रात भर डीजे की धुन पर थिरकते हुए मंदिर पहुंचे। वे कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। थाना प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस टीम के साथ मंदिर परिसर में तैनात रहे। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस और स्वयंसेवक भी डटे रहे। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।
छात्र-छात्राओं ने बनीनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
कटरा। सावन के दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने वर्मा मंदिर से जुलूस निकालकर बनीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बीनू सिंह व प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बनीनाथ मंदिर में छात्र-छात्राओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक किया। इस दौरान पंडित अनोखी लाल पाठक ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने किया था। वर्ष 2002 से यह मंदिर पुरातत्व विभाग की ओर से संरक्षित है। इस दौरान प्रवीण कुमार बौद्ध, संतोष कुमार यादव आदि मौजूद रहे।