{"_id":"69f798f5937ae3ce5c035604","slug":"shop-goods-on-the-tracks-vehicles-parked-on-the-road-shravasti-news-c-104-1-slko1011-119885-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पटरी पर दुकानों का सामान, सड़क पर खड़े हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पटरी पर दुकानों का सामान, सड़क पर खड़े हो रहे वाहन
विज्ञापन
बदला चौकी के पास सड़क पर खड़े वाहन व पटरी पर रखा दुकानों का सामान।
- फोटो : बदला चौकी के पास सड़क पर खड़े वाहन व पटरी पर रखा दुकानों का सामान।
विज्ञापन
तुलसीपुर। जमुनहा तहसील क्षेत्र में अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आलम ये है कि सड़क की पटरियों पर स्थानीय दुकानदार अपनी दुकान का सामान रख रहे हैं। वहीं, दुकान आने वाले ग्राहक सड़क पर अपने वाहन खड़े कर रहे हैं। यही नहीं ई रिक्शा व ऑटो चालक और फल व चाट के ठेले भी सड़क की पटरियों पर खड़े हो रहे हैं। इसके चलते प्रमुख सड़कों पर जाम लग रहा है और हादसे का खतरा बढ़ गया है। ऐसा तब है जब पुलिस प्रतिदिन अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाती है। प्रस्तुत है पड़ताल करती रिपोर्ट...।
पुलिस चौकी के पास पटरी पर ई रिक्शों का जमावड़ा
बदला पुलिस चौकी के पास बरदेहरा-नानपारा मार्ग पर सड़क की दोनों पटरियों पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों का कब्जा रहता है। दोनों पटरियों पर ई रिक्शा व ऑटो खड़े होने से आए दिन जाम लगता है। वहीं, लोग वाहनों से टकरा कर चोटिल भी हो रहे हैं। राहगीरों का आरोप है कि पुलिस चौकी होने के बाद भी चालक अतिक्रमण कर रहे हैं और जिम्मेदार मौन बने रहते हैं।
पटरी पर रखा रहता है दुकानों का सामान
जमुनहा-बहराइच मार्ग भी अतिक्रमण की चपेट में है। सड़क की पटरी पर जहां एक ओर स्थानीय दुकानदार अपनी दुकान का सामान रखते हैं, वहीं सड़क पर दुकानों पर आने वाले ग्राहक अपने वाहन खड़े करते हैं। यही नहीं मुनाफाखोरी के लिए स्थानीय दुकानदार अपनी दुकानों के सामने फल व चाट के ठेले भी लगवाते हैं, जिनके कारण जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसा तब है जब इस मार्ग से बलरामपुर, बहराइच, शाहजहांपुर, नेपाल आदि जाने वाले वाहन गुजरते हैं।
चलाया जाएगा अभियान
सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान के बाद भी अगर कोई अतिक्रमण करेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। -एसके राय, एसडीएम
Trending Videos