{"_id":"69f6490d165fc173ea0c5944","slug":"toolkits-distributed-to-trainees-shravasti-news-c-104-1-slko1011-119872-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए गए टूलकिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए गए टूलकिट
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 03 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
जिला उद्योग केंद्र में लाभार्थियों को किट प्रदान करते जिला पंचायत अध्यक्ष। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों को शनिवार को जिला उद्योग कार्यालय में टूलकिट वितरित किए गए। कार्यक्रम में जनजातीय शिल्प से जुड़ी गुड़िया देवी, मीना देवी, मुन्नी देवी, कुसमा देवी, आरती देवी और मोहनी देवी को टूलकिट दिए गए। फर्नीचर उत्पाद के लिए गोरखनाथ और नंदू को भी टूलकिट दिए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि टूलकिट का उपयोग कर आप सभी संबंधित ट्रेड में स्वरोजगार स्थापित करें। सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता लाने के लिए कार्य कर रही है।
उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि 300 लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना और ओडीओपी वित्त पोषण योजना की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा संजय कैरती और उदय प्रकाश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
Trending Videos