सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two died in accidents

Shravasti News: हादसों में दो की हुई माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 01 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two died in accidents
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बिलखते पीतांबर के परिजन
विज्ञापन
Trending Videos


श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम परसा देवतहा निवासी युवक की शनिवार देर शाम चक्की के पट्टे में फंसकर मौत हो गई। वह एक चक्की पालेसर पर मजदूरी करते थे। इसी तरह भिनगा क्षेत्र के ग्राम वर्गावर्गी के निकट सड़क किनारे गड्ढे में रविवार को ग्राम चहलवा कोड़री निवासी युवक का शव मिला। वह शनिवार रात से बिना बताए साइकिल लेकर चले गए थे।





चक्की के पट्टे में फंसकर श्रमिक ने तोड़ा दम

गांव में ही एक चक्की पर करते थे काम





श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम परसा देवतहा निवासी अजमेर (30) की शनिवार देर शाम चक्की के पट्टे में फंसकर मौत हो गई। मृतक गांव में ही एक चक्की पालेसर पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक के भाई सोहराब ने बताया कि अजमेर गांव में ही राजेंद्र पासवान के चक्की के कारखाने में काम करता था। शनिवार देर शाम वह इंजन पर पट्टा चढ़ा रहा था। तभी उसका हाथ चक्की के पट्टे में फंस गया। इसके बाद देर तक मशीन उसे घुमाती रही और पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य कर्मचारियों ने इंजन बंद कर उसे पट्टे से छुड़ाया और सीएचसी सिरसिया ले जाते समय उनकी माैत हो गई। जानकारी होने पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।





गड्ढे में मिला युवक का शव

परिजनों को बिना बताए रात भर गायब था युवक





श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम वर्गावर्गी के निकट सड़क किनारे गड्ढे में रविवार को ग्राम चहलवा कोड़री निवासी पीतांबर (35) का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



मृतक के बहनोई सुखराम ने बताया कि शनिवार शाम को पीतांबर बिना बताए घर से साइकिल लेकर चले गए थे। वह जब देर रात तक वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह दोबारा तलाश करने गए। तभी ग्राम वर्गावर्गी के पास सड़क के किनारे सड़क निर्माण में खाेदी गई मिट्टी से बने गड्ढे में उनका शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि पीतांबर शराब के आदी थे। घटना से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं, थाना प्रभारी राजप्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तक किसी के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी है। शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बिलखते पीतांबर के परिजन

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बिलखते पीतांबर के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article