{"_id":"6ade445990aa065295067103","slug":"woman-injured-in-accident-dies-during-treatment-shravasti-news-c-104-1-slko1011-124052-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Sun, 25 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र में 19 अक्तूबर को बाइक की टक्कर से घायल महिला ने शुक्रवार रात इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। महिला को ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती करवाया गया था। जहां से परिजन शनिवार को उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए थे, जहां कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
सोनवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलसीपुर के मजरा जिनौठा निवासी पानकली (26) दो माह पहले अपनी मां से मिलने के लिए मायके तुलसीपुर बाजार आईं थी। 19 अक्तूबर शाम वह घर के सामने जमुनहा-बहराइच मार्ग पार कर रहीं थी। इस दौरान जमुनहा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार पानकली से टकरा गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। टक्कर से गंभीर रूप से घायल पानकली को परिजनों ने निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती करवाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज करवाने के बाद शुक्रवार को परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ इकौना भरत पासवान ने बताया पीड़ित पक्ष द्वारा अभी तहरीर नहीं दिया गया है, तहरीर देने पर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।