{"_id":"6a21ebb916a04316020e62a9","slug":"11-taekwondo-players-to-compete-in-mathura-vrindavan-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159255-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मथुरा-वृंदावन में खेलेंगे ताइक्वांडो के 11 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मथुरा-वृंदावन में खेलेंगे ताइक्वांडो के 11 खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांसी। कस्बे में स्थित एक फिजिकल फिटनेस सेंटर के 11 प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना हुए हैं। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मो. इदरीश पटवारी ने अपने आवास पर इन बच्चों को पुष्पमाला पहनाकर रवाना किया। साथ ही इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर जनपद सिद्धार्थनगर व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर सभासद बरकत अली, सैय्यद मोहम्मद कुतुब, कपिलदेव, करीम लाला, मुनीश मेकरानी, पवन यादव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos