सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   148 people were trained after registering on the Saral app.

Siddharthnagar News: सरल एप पर रजिस्ट्रेशन कर 148 हुए प्रशिक्षित

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
148 people were trained after registering on the Saral app.
विज्ञापन
उसका बाजार। भारतीय जनता पार्टी उसका बाजार मंडल की ओर से शनिवार को दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस में सरल एप पर रजिस्ट्रेशन कर पार्टी के 148 पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया।
Trending Videos

उद्घाटन सत्र में एमएलए श्यामधनी राही और जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि समय-समय पर होने वाले प्रशिक्षण में सहभाग कर संगठन की रीति-नीति, पंच निष्ठा, कार्यपद्धति एवं ऐतिहासिकता को ध्यान में रखकर प्रत्येक कार्यकर्ता को आगे बढ़ना होगा। प्रशिक्षण में कार्यकर्ता को कर्तव्यनिष्ठ एवं संगठनात्मक जानकारी के माध्यम से उच्च स्थान प्राप्त कर सकते हैं। दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता तैयार रहे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य भविष्य की चुनौतियों के लिए विमर्श तैयार करना, कार्यकर्ताओं को हाईटेक बनाना, कुशल चुनावी प्रबंधन सिखाना और वैचारिक रूप से पूरी तरह समर्पित कैडर तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप चतुर्वेदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग व बलिदान के आधार पर ही भाजपा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल बना है। सच्चिदानंद चौबे के संचालन में आयोजित प्रशिक्षण में वर्ग प्रभारी बृजबिहारी मिश्र, मंडल अध्यक्ष राकेश आर्य, हेमंत जायसवाल, अवनीश जायसवाल, सुरेंद्र पांडेय, आशीष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed