{"_id":"69c816e08e3f2334510f42d3","slug":"1623-crore-will-be-spent-to-develop-the-nagar-panchayat-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155709-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 16.23 करोड़ से नगर पंचायत का होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 16.23 करोड़ से नगर पंचायत का होगा विकास
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को चेयरमैन मंजू जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित हुई, जिसमें नगर के विकास कार्यों को गति देने के लिए सर्वसम्मति से 16 करोड़ 23 लाख रुपये का अनुमानित बजट पारित किया गया। प्रस्ताव पर अध्यक्ष सहित सभी सभासदों ने सहमति जताई।
बैठक में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर नगर पंचायत का गुणवत्तापूर्ण विकास सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे बजट का सदुपयोग कर नगर का समग्र विकास किया जाना चाहिए। बैठक के दौरान सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में कराए जाने वाले विकास कार्यों की सूची अध्यक्ष की अनुमति से अधिशासी अधिकारी (ईओ) को सौंपी। साथ ही नए प्रस्तावित कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण, पथ प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, नाली-नाला निर्माण और साफ-सफाई से जुड़े कार्यों पर सहमति बनी।
ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए वार्ड सदस्यों की सहमति मिलने के बाद बजट प्रस्ताव पारित किया गया है और जल्द ही योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल ने कहा कि यह बैठक नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सभी के सहयोग से नगर का समुचित विकास किया जाएगा।
बैठक में एसपी अग्रवाल, मयंक पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, विभूति अग्रहरि, सूरज मोदनवाल, अंगद साहनी, कल्लू पासवान, विनोद वर्मा और दीपक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos