सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A review meeting was held regarding the voter revision programme.

Siddharthnagar News: मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
A review meeting was held regarding the voter revision programme.
विज्ञापन
खड्डा। विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की बैठक शुक्रवार को तहसील सभागार में एसडीएम रामवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Trending Videos

एसडीएम ने बीएलओ से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली और कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता सूची से संबंधित सभी कार्यों को पूर्ण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कार्य के दौरान आ रही समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि बीएलओ को अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएं और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जाए, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed