सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Indramani Pandey was elected president and Mohammad Hussain was elected general secretary.

Siddharthnagar News: इंद्रमणि पांडेय अध्यक्ष और मोहम्मद हुसैन महामंत्री निर्वाचित

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Indramani Pandey was elected president and Mohammad Hussain was elected general secretary.
विज्ञापन
डुमरियागंज बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को दी बधाई
Trending Videos


शाहपुर। डुमरियागंज बार एसोसिएशन की तहसील इकाई का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिसमें अध्यक्ष पद पर इंद्रमणि पांडेय और महामंत्री पद पर मोहम्मद हुसैन निर्वाचित घोषित किए गया। पूर्व निर्धारित चुनावी प्रक्रिया के तहत सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो निर्धारित समय दोपहर 3 बजे तक चला। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी कर परिणाम की घोषणा की गई।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार द्विवेदी और सहायक चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार राही ने बताया कि कुल 69 मतदाताओं में से 59 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए पड़े मतों में से दो-दो मत अवैध पाए गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में एडवोकेट इंद्रमणि पांडेय को 41 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट अब्दुल कय्यूम को 16 मत मिले। इस प्रकार इंद्रमणि पांडेय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं, महामंत्री पद के चुनाव में एडवोकेट मो. हुसैन को 38 मत और अखिलेश कुमार मिश्रा को 19 मत प्राप्त हुए, जिससे मोहम्मद हुसैन महामंत्री चुने गए। वहीं, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट आबिद उर रहमान निर्विरोध निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर, गले मिलकर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडवोकेट इकबाल यूसुफ मलिक, रमापति सिंह, श्रीकांत श्रीवास्तव, सरस श्रीवास्तव, नदीम अहमद, अभिनव, रामबहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed